फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 2770 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 24 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी इंटर कॉलेज से परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर निकलते डीएम व एसपी। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। सोमवार को 80 केंद्रों में दोनों पाली की परीक्षा हुई। परीक्षा में 2770 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा होने के कारण डीएम व एसपी भी केंद्रों की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी व इंटरमीडिएट की व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में इंटर के जीव विज्ञान और गणित परीक्षा आयोजित की गई।
डीएम अमित पाल व एसपी राजेश कुमार सिंह ने करारी क्षेत्र अन्य स्थानों के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं को देखा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान सचल दल समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहली पाली हाईस्कूल अंग्रेजी में 22,815 बच्चे पंजीकृत रहे। इनमें से 1637 ने परीक्षा छोड़ी है। वहीं, इंटर व्यावसायिक विषय में पंजीकृत 223 विद्यार्थियों में 10 बच्चे नहीं आए। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान व गणित की परीक्षा में पंजीकृत 15,237 बच्चों में 1123 ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें