फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर आईं 274 शिकायतें

Wed, 03 Dec 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस से जनता का विश्वास उठ गया है। शिकायतों के निस्तारण के नाम पर महज खानपूर्ति की जाती है। सिराथू में मंगलवार को जिलास्तरीय तहसील दिवस में 132 फरियादी अपनी-अपनी शिकायत लेकर आए। इसमें अफसरों ने मौके पर सिर्फ 7 शिकायतों का निस्तारण किया। बाकी अन्य शिकायती पत्र विभागीय अधिकारियों को जांच के लिए दिए गए हैं। इसीतरह मंझनपुर में 85 में 2 और चायल में 57 में 5 शिकायतें निस्तारित की गई हैं।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी बीएन मिश्रा की अगुवाई में सिराथू  मंगलवार  जिलास्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 132 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आए थे। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतीपत्र राजस्व और पुलिस विभाग के थे। दिनभर में प्रभारी डीएम और  पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने 7  शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया। शेष शिकायतों को संबंधित के विभाग के अफसरों को निस्तारण के लिए थमा दिया गया है। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को इन शिकायती पत्रों को निस्तारण के लिए पांच दिन का समय दिया है। वहीं पिछले तहसील दिवस की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित शिकायतों को 3 दिन में निस्तारित करने का निर्देश मातहतों को दिया है। इसी तरह मंझनपुर तहसील में उपजिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह और सीओ सिटी पूर्णेन्दु सिंह ने शिकायतें सुनी। एसडीएम ने बताया कि 85 में 2 शिकायतें निस्तारित की गई हैं। बाकी अन्य शिकायती पत्र जांच के लिए संबंधित अफसरों को दिए गए हैं। इसी तरह चायल में एसडीएम रजनीश मिश्रा और सीओ आलोक मिश्रा ने 57 में 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया। तहसील दिवस में तत्काल सुनवाई की उम्मीद में आमजन अपनी-अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। लेकिन निस्तारण के नाम पर अफसरों द्वारा महज खानापूर्ति की जाती है। इससे लोगों का विश्वास तहसील दिवस उठता जा रहा है। इस मौके पर एडीएम रामसूरत पांडेय, डीडीओ महेन्द्र तिवारी, पीडी आरसी पांडेय, बीएसए एके सिंह यादव, एसडीएम जवाहरलाल, डीएसओ अखिल सिंह, सीवीओ डॉ एसपी पांडेय, डीपीआरओ आरके भारती आदि मौजूद रहे।
इनसेट
तहसील दिवस में सकिपा का प्रदर्शन
मंझनपुर(ब्यूरो)।  क्रयकेंद्रों पर धान  खरीद शुरू करने, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, नगरो और गांवों में नियमित बिजली की आपूर्ति करने आदि मांगों को लेकर समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिराथू तहसील दिवस में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित 7 सूत्री ज्ञापन प्रभारी डीएम बीएन मिश्रा को दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि कौशाम्बी के अफसरों द्वारा किसानों के समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। बिजली, सिंचाई खाद, बीज आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार, विकास सिंह, मनोज कुमार, सुनील कुमार करन सिंह, विनोद सिंह, रामनरेश, देवराज, रामलखन, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें