फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रक्षाबंधन पर 27 बसें चलीं, सीट के लिए तरसे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बस में मुफ्त सफर के दौरान यात्रियों के सीट को लेकर दिनभर किचकिच होती रही। मंझनपुर डिपो की 27 बसें दिनभर खचाखच रहीं। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा के अनुसार, 27 अगस्त सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक करीब 3500 महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। इसके अलावा करीब दो हजार पुरुष यात्रियों ने भी सफर किया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इसके चलते बृहस्पतिवार से ही बसों में भीड़ बढ़ गई थी। शुक्रवार को भी सुबह से बस अड्डों और प्रमुख ठहरावों पर यात्रियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें