फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मछली कारोबारी को झांसा देकर ठगे 2.50 लाख

Sun, 24 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपन घाट थाना क्षेत्र में बाइक सवार ठगों ने मछली कारोबारी को सोना बताकर पीतल का बिस्किट थमा दिया, और 2.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

बलिहावां में रहने वाले पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के राजनगर निवासी मिथुन चौधरी पिछले पांच साल से मछली का कारोबार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उनकी दुकान पर दो युवक पहुंचे और मछली खरीदने के बाद खुद को सोने का बिस्किट बेचने वाला बताया। उन्होंने परीक्षण के लिए एक छोटा टुकड़ा दिया, जिसे सराफा व्यापारी ने असली सोना बता दिया। इस दौरान मिथुन लालच में आ गए और शुक्रवार को ढाई लाख रुपये देकर बिस्किट खरीद लिया। बाद में जांच में वह पीतल निकला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी लेकिन 48 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से दूर हैं। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें