फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मोबाइल बेचने के चक्कर में गंवा दिए 22 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन मोबाइल बेचने के चक्कर में गंवा दिए 22 हजार
विज्ञापन

साइबर अपराधी ने बार कोड भेज कर की ठगी, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। पुराना मोबाइल ऑनलाइन बेचनेे के चक्कर में एक युवक को साइबर अपराधी ने 22 हजार का चूना लगा दिया। युवक को पहले फोन करके मोबाइल खरीदने की बात की गई। चार बार में 22 हजार गंवाने के बाद युवक को ठगी की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अपराधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के डहरई गांव निवासी विनय कुमार राय पुत्र विश्व प्रकाश को पुराना मोबाइल बेचना था। उसने ऑनलाइन शॉपिंग की साइट पर मोबाइल की फोटो अपलोड की। मोबाइल की कीमत 55 सौ रुपये दिखाया गया। विनय का कहना है कि 29 जनवरी को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने मोबाइल खरीदने की इच्छा जाहिर की। विनय का कहना है कि जैसे ही उसने भेजे गए कोड को अपलोड किया तभी उसके मोबाइल पर 55 सौ रुपये खाते से कट जाने का मैसेज आया। विनय ने दोबारा उसी नंबर पर फोन किया तो दूसरी तरफ से कहा गया कि घबराने की जरूरत नहीं है। चार बार कोड अपलोड करने के बाद अपने आप खाते से कटा बैलेंस व भेजा गया पैसा उसे मिल जाएगा। झांसे में चार बार वही प्रक्रिया की तो खाते से 22 हजार रुपये कट गए। दोबारा फोन करने पर अनजान नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। ठगी के शिकार विनय ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें