ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने टेक्नो अर्बन स्ट्रक्चर को दी शिकस्त
करारी कस्बा स्थित रिजवी कॉलेज में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। स्थानीय कस्बा स्थित रिजवी कॉलेज में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को लखनऊ की ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने वाराणसी की टेक्नो अर्बन स्ट्रक्चर को करारी शिकस्त दी।
करारी कस्बा स्थित डॉ. अख्तर हसन रिजवी कॉलेज में ऑल इंडिया आबिस एवं शाकिब रिजवी कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। रविवार को दूसरे दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी की टेक्नो अर्बन स्ट्रक्चर टीम ने 26.3 ओवर में 79 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यशवर्द्धन ने 31, सौरभ ने 15 रन बनाए। जवाब में उतरी ध्रुव क्रिकेट अकादमी लखनऊ की टीम ने 11.5 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम की तरफ से अंश यादव ने 39 नाबाद, शिवांश कपूर ने 23 रनों का योगदान दिया। रोहित द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।