फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक समेत 22 मिले पॉजिटिव, 25 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
22 positives, including bank branch manager, 25 beat Corona - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दोआबा में संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 22 लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में बीओबी करारी के शाखा प्रबंधक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह मंगलवार को भी जिले भर की सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1570 लोगों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 1069 का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जबकि, 501 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले 22 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें बीओबी करारी के शाखा प्रबंधक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में नेवादा एवं मंझनपुर क्षेत्र के छह-छह, कड़ा के तीन, कौशाम्बी, मूरतगंज, और सिराथू क्षेत्र के दो-दो तथा सरसवां क्षेत्र का एक व्यक्ति शामिल है। अच्छी बात ये रही कि 24 घंटे के भीतर 25 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस वजह से जिले का रिकवरी रेट 90 फीसदी पहुंच गया है।
सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक अब तक मिले 1496 संक्रमितों में 1349 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती 21 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल 126 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें