फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए आज आपका वक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए आज आपका वक्त
विज्ञापन

- मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महीने भर से चल रहा था जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकतंत्र के महापर्व का भागीदार बनने के लिए असल परीक्षा अब वोटरों की है। जिले के 1780957 मतदाता चुनावी दंगल में उतरे 12 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में तमाम कारगर प्रयास किए हैं। स्कूल से लेकर सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया गया। स्कूलों में मेंहदी, रंगोली, पोस्टर, स्लोगन आदि की प्रतियोगिता कराकर लोगों से मतदान करने के लिए अपील किया गया। अब वोटरों की असली परीक्षा है। स्वच्छ और साफ-सुधरी सरकार के लिए सोमवार को जिले के मतदाता को घर से निकल कर पोलिंग बूथ पर जाना होगा। निर्वाचन विभाग की तरफ से की गई अपील व आमंत्रण में कहा गया कि लोग बिना किसी भय के चुनाव में भागीदार बने। इसके लिए भारी तादात में पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन

-------

मौसम हो सकता है खुशगवार, वोटरों को मिलेगी राहत
- पछुवा हवा चलने से बरसात होने के मिल रहे संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मतदाताओं को सोमवार को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पछुवा हवाओं के चलने से गर्मी का ज्यादा असर नहीं रहेगा। सनई अनुसंधान के प्रभारी देशराज मीना का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम 22.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। चार-पांच दिन पहले पुर्वा हवाओं के चलने से गर्मी ज्यादा थी लेकिन अब पछुवा हवा चल रही है। इसके कारण मौसम में नरमी आई है। अनुमान है कि बरसात भी हो सकती है। फिलहाल आसमान में बादल छाए रहने के संकेत भी हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि पोलिंग बूथों में छाया और पानी का इंतजाम किया गया हैं। मतदान केंद्रों में शौचालय व रैंप बनवाया गया है। इसके अलावा स्कूलों में बिजली व पंखे का भी प्रबंध किया गया है। जिसके कारण वोटरों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

----
बीएलओ ने नहीं बांटी मतदाता पर्ची, लोग परेशान
मूरतगंज। विकास खंड के पल्हाना उपरहार स्थित बूथ के भाग संख्या 34 की मतदाता पर्ची रविवार की शाम तक नहीं बंटने से वोटर परेशान हैं। लोगों ने उसकी शिकायत फोन के लिए एसडीएम और जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें