फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने गई विद्युत टीम को फरसा लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज के हर्रायपुर गांव में मंगलवार शाम चेकिंग करने गई विद्युत टीम को दबंग ने फरसा लेकर दौड़ा लिया। अवर अभियंता के साथ जमकर अभद्रता की गई। उनकी तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


महगांव विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता राजेन्द्र कुमार दिवाकर मंगलवार शाम टीम के साथ चेकिंग करने हर्रायपुर गए थे। उन्होंने बताया कि गांव का लालता प्रसाद पुत्र सुंदर अपनी ऑटा चक्की में बिजली की चोरी कर रहा था। पकड़े जाने पर इलाके के ही छबिलवा गांव में रहने वाला उसका रिश्तेदार सुरजीत गाली-गलौच करने लगा। घर से फरसा निकालकर उसने टीम को कातिलाना हमला करने के इरादे से दौड़ा लिया। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

इसके बाद टीम गांव में अन्य किसी जगह चेकिंग करे बिना लौट गई। अवर अभियंता ने बिजली चोरी के आरोपी लालता व उसके रिश्तेदार सुरजीत पुत्र रामलखन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि का केस दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राकेश सरोज का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें