फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल माफी को लेकर सकिपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने नलकूप उपभोक्ताओं के विद्युत बिल माफ करने की मांग की। इसके बाद पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी की अगुवाई में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नलकूप उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किए जाने, जिले में गन्ना चीनी मिल स्थापित करने, जोगापुर पंप कैनाल को तत्काल चालू कराने, कृषि विभाग द्वारा वितरित कृषि अनुदान राशि की जांच, साधन सहकारी समितियों उर्वरक की आपूर्ति कराने की मांगे प्रमुखता से रखी। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। डीएम ने मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के प्रेमचंद्र केसरवानी, मंजिस गर्ग, विकास सिंह, रुद्र सिंह, अजीत सिंह, दिलीप पांडेय, पप्पू यादव, अभि तिवारी, रोशन लाल समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें