फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतजननी को हर ले गया लंकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतजननी को हर ले गया लंकेश
विज्ञापन

दारानगर की रामलीला में हुआ सीताहरण का मंचन

कड़ा। दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को सीता हरण का मंचन कलाकारों ने किया। दारानगर गांव के ब्राम्हण मोहल्ले में हुई लीला को देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा आस-पास के कई गांवों के दर्शक मौजूद रहे।

मंचन में रावण ब्राह्मण के वेष में पंचवटी स्थित कुटिया में पहुंचा। राम व लक्ष्मण को देख उसने सीता हरण में मामा मारीच की मदद ली। मारीच स्वर्ण हिरण बनकर कुटिया के इर्द-गिर्द घूमने लगा। इस पर सीता ने भगवान राम से उसकी मृगछाला लाने को कहा। अर्धांगिनी का इशारा देख भगवान राम धनुष-बाण लेकर हिरन का पीछा करते हुए सुदूर जंगल में पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही हिरण को बाण मारा वह लक्ष्मण-लक्ष्मण कहकर धराशाई हो गया। यह आवाज सीता के कानों में पहुंची तो उन्हें लगा कि जंगल में कोई विपत्ति आन पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने भाई की मदद के लिए लक्ष्मण को जंगल में भेज दिया। भाभी का कहना मान लक्ष्मण धनुषय-बाण लेकर जंगल में भाई को ढूढ़ने निकल पड़े। इधर मौका पाकर रावण सीता को पुष्पक विमान में बैठाकर ले उड़ा। रावण द्वारा हरण करने के बाद मदद की गुहार लगाने के लिए सीता की चीख से पूरा मंचन स्थल गूंजता रहा। महामंत्री योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि लंका दहन लीला का मंचन गुरुवार को म्योहरा गांव में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें