फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव के घर पर संवेदना जताने पहुंचे कई माननीय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पिता श्याम लाल मौर्य के निधन पर तीसरे दिन भी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए माननीयोें का आना-जाना लगा रहा। मंगलवार को प्रदेश सरकार के पांच मंत्री और कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत कई विधायक और गणमान्य नागरिकों ने डिप्टी सीएम के सिराथू स्थित घर पर जाकर संवेदना जताई।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल मौर्य का निधन शनिवार को लखनऊ में हो गया था। इनका अंतिम संस्कार कड़ा के हनुमान घाट पर रविवार को किया गया था। इससे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित पैतृक आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का लगातार आगमन हो रहा है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार देर रात सिराथू पहुंचे। इन्होंने डिप्टी सीएम से शोक व्यक्त किया। मंगलवार को आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह भी सिराथू जाकर संवेदना जताई। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी दोपहर में डिप्टी सीएम के घर पहुंचे। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी शाम को डिप्टी सीएम के घर पहुुंचे। इन्होंने भी शोक व्यक्त किया। तमाम माननीयों के साथ क्षेत्र एवं दूर-दराज से गणमान्य नागरिक भी डिप्टी सीएम के घर पर जाकर दु:ख जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें