फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी व परिषदीय स्कूलों में खाद्य विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले की सिराथू तथा चायल तहसीलों में अभियान चलाकर छापेमारी की। विभागीय टीमों ने कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय ककोढ़ा तथा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसेंदा में एमडीएम का निरीक्षण कर नमूने लिए। इसके अलावा टीमों ने इलाके की विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर नमूना लेने के साथ ही कारोबारियों को नोटिस जारी की। विभागीय छापेमारी से कारोबारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी चायल शेफाली रस्तोगी ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसेंदा का निरीक्षण कर एमडीएम के नमूने संग्रहीत किए। यहां सस्ते तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था।
प्रधानाध्यापिका नसरीन शहनाज एवं रश्मि ने बताया कि प्रधान निगार अजीन से लिखित शिकायत के बावजूद ब्रांडेड तेल नही मुहैया कराया जा रहा है। रसोई की व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश के साथ ही सब्जी व सरसो के तेल को जांच हेतु झांसी प्रयोगशाला भेज दिया। तिलहापुर मोड़ पर सोडा की वैन का निरीक्षण किया। 10 पैकेट सस्ता कलर और रसायन नष्ट कराया गया। दोबारा इस्तेमाल करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। पुरखास स्थित नूडल्स फैक्ट्री में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया। खुले में रखा फंगस लगा हुआ लगभग 30 किलो नूडल्स बनाने हेतु गुंथा हुआ मैदा नष्ट कराया। नेवादा स्थित बेकरी में रखे ब्रेड के पैकेट में रेट, डेट, वेट दर्ज करने का निर्देश दिया। फ्रेस एग पोल्ट्री फार्म कसंदा कोे लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिराथू अनिल कुमार मिश्र ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ककोढ़ा का निरीक्षण किया। सब्जी,छोला,चटनी आदि में कश्मीरी मिर्च/रंग ना डालने की हिदायत दिया। मौके पर प्राप्त कश्मीरी मिर्च/रंग को नष्ट कराया।यहां से आटा, बेसन, चावल आदि का नमूना भी लिया। केसारी, अंदावा स्थित डेरी से दूध व ढाबों सहित आठ खाद्य पदार्थ विक्त्रस्ेताओं के दुकानों का निरीक्षण कर नमूना लिया गया। बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचने पर दो कारोबारियों को नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें