फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग नहाने गया युवक तालाब में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज कोरियों गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों संग तालाब में नहाने गया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


बाकरगंज कोरियों गांव का अंगद (20) पुत्र धनराज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। चार महीने पहले ही वह घर आया था। रविवार सुबह अंगद साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथी और आसपास के लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से अंगद के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच की। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि परिवारीजन पीएम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए पंचनामा कर लाश दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें