फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू-मोनू के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली पुलिस ने करनपुर सौरई निवासी दबंग सगे भाइयों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश भी दी जा रही है। हालांकि अभी तक वे गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन


करनपुर सौरई निवासी सोनू उर्फ शमीम व मोनू उर्फ शेरखान सैनी इलाके में आतंक का पर्याय बन गए हैं। राह चलते किसी को पीट देना, लूट लेना यह सब इनके लिए आम बात हो गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सैनी पुलिस ने दबंग भाइयों के खिलाफ शुक्रवार को गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। मामले में सैनी कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करकेे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें