मंझनपुर। पिछले महीने चिह्नित 2100 विकलांगों को 26 जनवरी से उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को तीन दिवसीय शिविर आयोजित करके विकलांगों को उपकरण वितरित करने का निर्देश दिया है। डीएम ने सभी बीडीओ को कार्यक्रम स्थल तक विकलांगो को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है।
जिलाधिकारी राजमणि यादव ने विकलांगों के हित के लिए पहल शुरू की है। डीएम ने बताया कि पिछले महीने मंझनपुर , सिराथू और चायल तहसीलों में शिविर आयोजित करके जिलेभर के 2100 विकलांगों को चिह्नित किया गया था। डीएम ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से विकास खंड चायल में, 27 को विकास खंड मंझनपुर और 28 जनवरी को विकास खंड सिराथू में उपककरण वितरण समारोह आयोजित किया गया है। इसमें दिसंबर महीने में चिन्ह्ति किए विकलांगों को कान की मशीन, छड़ी, बैसाखी, ट्राईसाइकिल आदि उपकरण वितरण किए जाएंगे।
जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने बताया कि दिसंबर महीने में आयोजित शिविरों में चिह्नित किए गए विकलांगों को ही उपकरण वितरित होंगे। उन्होंने बताया कि विकलांगों को टोकन (नीली पर्ची) और विकलांग प्रमाणपत्र साथ में लाना होगा। विकलांग कल्याण अधिकारी ने बताया कि चायल में 449, मंझनपुर 628 और सिराथू में 10 सौ 23 विकलांगों की शिविरों में जांच की गई थी। इसमें एल्मिको कंपनी कानपुर ने 2100 विकलागों को उपकरण के लिए पात्र पाया है।