फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसकर मासूम बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से झुलसकर बच्ची की मौत
विज्ञापन

कनैली। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पठन पुरवा गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
पठन पुरवा गांव का जुनैद अहमद सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके घर पर लगे कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था। परिवार के सदस्यों की इसकी जानकारी नहीं थी। रविवार सुबह जुनैद की करीब तीन बर्षीय बेटी रसूका ने अचानक कूलर को छू लिया। इससे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गई। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला चार बच्चों की मां है। बताया जाता है कि पड़ोस के एक युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। महिला को फटकारने के साथ उसके कहीं आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। इन्हीं बंदिशों से तंग युगल शनिवार सुबह घर छोड़कर भाग गए। महिला के पति ने प्रेमी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें