फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त पहरे के बीच हुई गणित की परीक्षा, 2944 ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सख्त पहरे के बीच हुई गणित की परीक्षा, 2944 ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन

कई केंद्रों पर अफसरों ने खुद अपनी नजरों के सामने सील कराई कॉपियां
-डीएम के साथ ही एडी,जेडी और डीडी माध्यमिक ने विभिन्न केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
फोटो नं-10,11
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बोर्ड परीक्षा में प्रशासनिक सख्ती के कारण शनिवार को नकल माफियाओं की घिग्घी बंधी रही। प्रत्येक केंद्र पर अफसरों की फौज डटी रही। डीएम के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडी, जेडी और डीडी आदि अफसरों ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं पकड़ी जा सकी। पर, अफसरों की मुस्तैदी से नकल माफियाओं का खेल जरूर बिगड़ गया। इसे लेकर माफियाओं में खलबली है।
नकलमंडी के नाम से बदनाम दोआबा के शिक्षा माफियाओं पर नकेल डालने के लिए इस बार डीएम मनीष कुमार वर्मा ने खास तैयारी कर रखी है। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। शनिवार को प्रथम पाली में गणित की परीक्षा में सभी ने पूरी मुस्तैदी से नकल पर नकेल लगाई। सुबह घने कोहरे के बीच अफसरों की टीम मोबाइल रहकर केंद्रों का निरीक्षण करती रही। डीएम खुद विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर शिक्षा निदेशक रंजना गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक माया निरंजन तथा डिप्टी डायरेक्टर अर्थ आदि अफसरों ने भी अलग-अलग दौरा कर सिराथू और अजुहा क्षेत्र के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अफसरों ने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। पर, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी जा सकी। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल गणित के पंजीकृत 17666 के सापेक्ष 14772 छात्र-छात्राओं ने ही इम्तिहान दिया। प्रशसनिक सख्ती के कारण 2944 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। जबकि इंटरमीडिएट व्यापारिक संगठन की परीक्षा में पंजीकृत 29 के सापेक्ष 26 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी तरफ प्रशासन की मुस्तैदी से माफियाओं का खेल बिगड़ गया है। अफसरों की धमाचौकड़ी के कारण नकल का कोई मौका नहीं मिलने से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

----------

सात केंद्रों पर नहीं पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कटा वेतन
मंझनपुर। नकल पर नकेल के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 14 फरवरी को सभी 78 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैलाती किया है। इन्हें पूरे तीन घंटे तक परीक्षा केंद्रों पर रहकर अपनी नजरों के सामने पेपर-कॉपी खुलवाने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं सील कराने का निर्देश दिया गया है। पर, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉेलेज सरसवां में तैनात पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के अवर अभियंता मनोज कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत इंटर कॉलेज पश्चिमशरीरा में तैनात इं. शिवमूरत, आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल में तैनात इं. नीरज पांडेय, आशा यादव बालिका इंटर कॉलेज धुमाई में तैनात इं. नागेंद्र प्रसाद मौर्य, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी में तैनात पीएमजीएसवाई के जेई बुघराज पाल, एसएवी इंटर कॉलेज सैनी में तैनात जेई बृजेश कुमार श्रीवास्तव तथा ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज तिल्हापुर में तैनात सहायक अभियंता हेमंत कुमार शुक्रवार और शनिवार को अपने-अपने केंद्रों पर नहीं पहुंचे। डीआईओएस की रिपोर्ट पर डीएम ने सभी सातों स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

---------
समयसीमा के बाद संकलन केंद्र पर नहीं जमा कर सकेंगे कांपी
मंझनपुर। कतिपय परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी की आशंका के बीच प्रशासन की ओर से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसके सिंह ने संकलन केंद्र में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए दूरी के हिसाब से समय सीमा का निर्धारण कर दिया है। बताया कि दस किमी दूरी वाले केंद्र प्रथम पाली में 12 बजे, 15 वाले 12.10, 20 वाले 12.20, 25 वाले 12.30, 40 वाले 12.40, 35 वाले 12.50, 40 वाले एक बजे तथा 50 किलोमीटर तक की दूरी वाले केंद्रों की कॉपियां अधिकतम सवा बजे तक ही जमा कर सकेंगे। इसके बाद संकलन केंद्र पर कॉपियां नहीं जमा की जाएंगी। इसी आधार पर द्वितीय पाली की भी कॉपियां जमा करने का निर्देश दिया गया है।
सख्त पहरे के बीच हुई गणित की परीक्षा, 2944 ने छोड़ा मैदान
फोटो नं-10,11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें