फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी कस्बे में कब्रस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर तनातनी बनी हुई है। दो पक्षों के लोग कभी भी आमने-सामने आ सकते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। इससे परेशान एक पक्ष ने मंगलवार को एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन


करारी के चमनगंज मोहल्ला निवासी इस्लाम पुत्र बफाती ने बताया कि पड़ोस में उसकी भूमि है। जो राजस्व रिकार्डों में कब्रस्तान के नाम दर्ज है। इस जमीन पर सालों से शवों को दफनाया जाता है। आरोप है कि पड़ोसी दबंग भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने भवन निर्माण कराना भी शुरू कर दिया है। पीड़ित की मानें तो उसने स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत की। पर पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर आज तक कुछ नहीं किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी हुई है। नौबत कभी भी खून-खराबे की आ सकती है। बताया कि कब्जा करने वाले एक सपा नेता के करीबी हैं। उपजिलाधिकारी सदर विवेक चतुर्वेदी ने आरोपाें को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें