फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्लॉक लिपिक व म्योहर सेक्रेटरी के खिलाफ बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। कौशांबी ब्लॉक परिसर में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ कार्यालय में तैनात लिपिक व म्योहर सेक्रेटरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रोजगार सेवक म्योहर को मनमानी तरीके से निकाल दिया गया। इसके अलावा पीएम आवास में वसूली की जा रही है।
म्योहर गांव में तैनात रोजगार सेवक अरुण कुमार को पद से हटा दिया गया है। इसके खिलाफ बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभाओं में तैनात रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीडीओ कार्यालय में तैनात लिपिक व म्योहर गांव के सेक्रेटरी ने मिलीभगत कर रोजगार सेवक के साथ मनमानी की है। इसके बाद मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र को देते हुए लिपिक व सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी आरोप लगाया कि ग्रामसभाओं में बनने वाली पीएम आवास की सूची में सेक्रेटरी व लिपिक ब्लॉक स्तर पर मिलीभगत कर लाभार्थियों के नाम परिवर्तित कर मोटी रकम की वसूली करते हैं। प्रदर्शन करने वालों में महेश कुमार, मनोज कुमार, विष्णूदत्त, शत्रुघभन सिंह, संजय पांडेय समेत तीन दर्जन रोजगार सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन




चंद्रमणि यादव का ग्रामीणों ने मनाया शहादत दिवस
चरवा (ब्यूरो)। चायल तहसील के अयोध्या का पूरा मजरा चरवा गांव में बुधवार को शहीद जवान का तीसरी पुण्य तिथि मनाई गई। ग्रामीणों ने शहीद के बहादुरी की चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद शहीद माता-पिता व पत्नी की आंखे छलछला आईं।
अयोध्या का पूरा निवासी चंद्रमणि यादव वर्ष 2004 में सीआरपीएफ में एचपीआरओ के पद पर भर्ती हुए थे। दस साल पूरी बहादुरी के साथ विभाग की सेवा करते हुए वह 27 दिसंबर 2014 में छत्तीसगढ़ के तुकना में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। बुधवार को उनकी तीसरी शहादत दिवस पर ग्रामीणों ने उन्हें याद किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश पांडेय व ग्राम प्रधान चरवा प्रतिनिधि दीपक पांडेय ने शहीद जवान की बहादुरी पर प्रकाश डाला। इस दौरान पिता मान सिंह यादव व पत्नी साधना यादव की आंखे नम हो गईं। इस मौके पर गांव के पवन यादव, रिंकू यादव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


रामपुर बड़नावां के जंगल रोज होता लाखों का जुआ
जिले के अलावा फतेहपुर, बांदा व इलाहाबाद के जुटते है जुआरी
कड़ा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के रामपुर बड़नावां के जंगल में प्रतिदिन लाखों का जुआ होता है। यहां पर प्रतिदिन बांदा, फतेहपुर, इलाहाबाद के जुआरियों का जमघट लगता है। इसमें इलाकाई पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन

रामपुर बड़नावां गांव के बाहर लगभग पचास बीघे का जंगल है। इस जंगल में पेड़ों व झाड़ियों की आड़ में प्रतिदिन लाखों का जुआ खेला जाता है। सूत्रों का कहना है कि इलाकाई असरदार के इशारे पर हो रहे इस खेल में स्थानीय पुलिस को भी हिस्सा जाता है। बंधी मोटी रकम मिलने के चलते इलाकाई पुलिस मामले में मूक दर्शक बनी रहती है। जुए की फड़ पर उच्चाधिकारियों की छापा न पड़ जाए इसके लिए असरदार के गुर्गे जीटी रोड से लेकर जंगल तक सक्रिय रहते हैं। अफसरों की गाड़ी मूव करते ही इसकी सूचना तड़ातड़ पास होने लगती है। बहरहाल जुए के इस खेल में खिलाड़ी भले ही कंगाल हो रहे हैं पर खिलवाने वाला सख्श व इलाकाई पुलिस की जेब रोज गरम हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें