फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के आर्दश गांव का मुख्यमार्ग गड्ढा युक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद के गोद लिए गांव का मुख्यमार्ग गड्ढा युक्त
विज्ञापन

-तीन साल से क्षतिग्रस्त पड़ा है सौरई से शमसाबाद जाने वाला रास्ता
-शिकायत के बाद भी नहीं कराई गई मरम्मत, गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सांसद के आर्दश गांव शमसाबाद का मुख्य मार्ग तीन साल से क्षतिग्रस्त पड़ा है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जहां आसपास के घरों का पानी हमेशा भरा रहता है। पानी भरे गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रात के समय साइकिल सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। गांववालों का कहना है कि कई बार एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
सिराथू ब्लाक के शमसाबाद गांव केा भाजपा सांसद ने गोद लिया है। आदर्श गांव का दर्जा मिलने के बाद भी गांव में सुविधाएं तो दूर मुख्य मार्ग भी आज तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इस रास्ते से इलाके के सैकड़ों गांवों के लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है। पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उखड़ी सड़क पर गांव के आसपास लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क के गड्ढों पर भरा रहता है। इसके कारण लोगों का इस सड़क से गुजरना मुश्किल हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बच्चों के साथ साइकिल सवारों को भुगतनी पड़ रही है। साइकिल सवार पानी भरे गड्ढों के कारण आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं। इलाके के रहने वाले हजरत अली, अकबर अली, राम प्रसाद, दुर्गेश कुमार, भोला आदि का कहना है कि कई बार सांसद के अलावा, एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के अभियंता और अन्य अफसरों से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों के साथ इलाके के राहगीरों में जबरदस्त रोष है।
विज्ञापन




छुट्टा मवेशियों को जहर देकर मार डाला
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी कोतवाली के पिंडरा सहावनपुर गांव में घूम रहे छुटा बछड़ों को अराजक तत्वों ने जहर देकर मार डाला। सप्ताह भर के भीतर तीन मवेशी जिंदा मौत के गाल में समा गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करके मृत मवेशियों को दफन करवा दिया। पुलिस की इस कारगुजारी से इलाके के लोगों में जबरस्त गुस्सा है। हालांकि इस बाबत एसओ ने जानकारी से इंकार किया है। कहा यदि ऐसा हुआ तो जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन




ठिकवा पर गांव में लगा गंदगी का अंबार
मंझनपुर (ब्यूरो)। सिराथू ब्लाक के ठिकवापर गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पानी की निकासी के लिए बनी नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी है। गांव की गलियों में जगह-जगह कूडे़ का अंबार लगा है। इससे लोगों को कीचड़युक्त रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वहीं नाली चोक होने से लोगों के घरों का गंदा पानी घर के आंगन में जमा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी के नियमित नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की शिकायत कई बार खंड विकास अधिकारी और डीपीआरओ से की गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें