फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में रखे आलू ने किसानों का डुबोया लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर में रखे आलू ने किसानों का डुबोया लाखों
विज्ञापन

किसानों के साथ कोल्ड स्टोर मालिकों की भी डूबी नैया
निकासी नहीं होने पर कोल्ड स्टोर मालिक बेंच रहे आलू
सिराथू (ब्यूरो)। जिले के कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू पर छाई मंदी ने किसानों का लाखों रुपया डुबो दिया है। सस्ता होने की वजह से किसान कोल्ड स्टोर से आलू निकासी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में स्टोर मालिकों को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों द्वारा आलू निकासी न किए जाने पर अब कोल्ड स्टोर मालिक 60 से 70 रुपए बोरी में खुद आलू बेचने लगे हैं। इसके बाद भी कोई खरीदने के लिए नहीं पहुंच रहा है।
राज कोल्ड स्टोर सयारा में इलाके के किसानों ने बड़े पैमाने पर आलू डंप कर रखा था। कोल्ड स्टोर में आलू जमा करने के बाद निकासी के समय किसानों को प्रति कुंतल 220 रुपए की दर से किराया देना होता है। फरवरी व मार्च में आलू जमा करने के बाद जब निकासी का समय आया तो आलू पर मंदी छा गई। किसानों को उतनी कीमत भी आलू से नहीं मिल रही थी जितना कि उन्हें कोल्ड स्टोर का किराया देना था। ऐसे में किसानों ने कोल्ड स्टोर से आलू निकासी कराने से हाथ खड़े कर लिए। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने भी आलू निकासी को लेकर किराए में किसानों को 20 रुपए तक की छूट दिलाई पर इसका कुछ खास असर नहीं पड़ सका। आज भी अधिकतर कोल्ड स्टोरों में 80 फीसदी किसानों का आलू डंप है। दिसंबर माह शुरू होने के बाद भी जब किसान अपना आलू लेने नहीं जा रहे तो राज कोल्ड स्टोर मालिक ने निकासी शुरू कर दी है। किसानों के आलू को वह 60 से 70 रुपए बोरी बेच रहे हैं। कोल्ड स्टोर मालिकों का कहना है कि आलू बेचकर वह अपना कुछ किराया तो वसूल कर लेंगे। बानगी के तौर पर बहरहाल आलू की मंदी ने इस साल किसानों के साथ-साथ कोल्ड स्टोर मालिकों की भी कमर तोड़कर रख दिया है। प्रत्येक कोल्ड स्टोर संचालक को 30 से पचास लाख तक के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
क्या कहते हैं जिम्मेदार
कोल्ड स्टोर में किसानों का 15400 कुंतल आलू डंप है। बार-बार कहने के बाद भी किसान आलू निकासी कराने नहीं आ रहे हैं। दूसरे सीजन का आलू स्टोर में रखने के से पूर्व सफाई कराना जरूरी है। इसके चलते किसानों का आलू बाहर निकलवाकर रख दिया गया है। 60 से 70 रुपए बोरी बेचकर किराया वसूल किया जा रहा है।
सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक राज कोल्ड स्टोर, सायारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें