फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में अब पांच रुपये में मिलेगा 20 लीटर शुद्ध पानी

विज्ञापन
20 liters of pure water will now be available for five rupees in Karari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
करारी में अब पांच रुपये में मिलेगा 20 लीटर शुद्ध पानी
विज्ञापन

सदर विधायक ने आरओ प्लांट का किया उद्घाटन, दिया स्वच्छता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। भरवारी की तरह करारी के नागरिकों को भी अब महज पांच रुपये में 20 लीटर शुद्ध पेयजल मिलेगा। बुधवार को सदर विधायक ने कस्बे में आरओ प्लांट का उद्घाटन कर दिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

करारी नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2018/19 में दस लाख रुपये की लागत से आरओ प्लांट बनवाया गया है। निर्माण की राशि विधायक ने अपनी निधि से दी है। बनकर तैयार होने के बाद बुधवार को सदर विधायक लालबहादुर ने फीता काटकर आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी पीने के साथ लोग सफाई का भी ध्यान रखें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता मिशन चला रखा है। समाज का कद बढ़ाने के लिए इस मिशन का हिस्सा हर किसी को बनना चाहिए। ईओ (अधिशासी अधिकारी) अंजनी मिश्रा ने बताया कि कस्बे के लोगों को इस प्लांट से सिर्फ पांच रुपये में 20 लीटर आरओ वॉटर किया जाएगा। नागरिक किसी भी रोज टाउन एरिया कार्यालय जाकर पानी की बुकिंग करा सकते हैं। विधायक ने नगर पंचायत कार्यालय के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामहित सरोज, वरिष्ठ लिपिक कमलेश मिश्र, भाजपा के जिला मंत्री संजय जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अशोक चौधरी, महताब अंसारी, अंशु देवी मौर्य, संध्या जायसवाल, मोख्तार अहमद, मो अजमल, जानू मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें