फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन और वॉटर कूलर को जल्द दुरुस्त कराएं

विज्ञापन
Get the ultrasound machine and water cooler repaired soon - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन और वॉटर कूलर को जल्द दुरुस्त कराएं
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में अस्पताल से गायब मिले कर्मचारी, सीएमओ को दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/बारा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को सीएचसी कनैली का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि वार्ड ब्वॉय मोती लाल एवं एक्सरे टेक्नीशियन गया प्रसाद गुप्ता कई वर्षों से केंद्र आते ही नहीं है। इस पर डीएम ने सीएमओ को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। अक्सर नदारद रहने वाली फेमिली काउंसलर विजय लक्ष्मी की संविदा समाप्ति की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जरूरत पर एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं प्रसूताओं के लिए खाने की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं होने की शिकायत पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सालों से खराब अल्ट्रासाउंड और वॉटर कूलर को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश सीएमओ को दिया। आवासीय परिसर में कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की बात संज्ञान में आने पर डीएम ने एमओआईसी को एसडीएम एवं संबंधित थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को कम से कम 48 घंटे अस्पताल में ही रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करें। डीएम ने महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, स्टाफ नर्स कक्ष, लैब कक्ष सहित अन्य कक्षों के साथ परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों तथा परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, बीडीओ कौशाम्बी हरिश्चंद्र सिंह समेत स्वास्थ्य एवं विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें