फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत दो की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 22 Jun 2019 01:11 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा/करारी। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव के समीप शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहे सगे भाइयों को बेकाबू लोडर ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं अन्य घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं। वहीं अन्य हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


काजीपुर निवासी दिवाकर (6) और आनंद (4) पुत्रगण विजय पटेल शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच प्रयागराज की ओर से आए बेकाबू लोडर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख दौड़कर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल आनंद को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज  रेफर कर दिया। आनंद की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं करारी के हिसामपुर गांव की सूफिया पत्नी मो. कैश सुबह पैदल ही दवा लेने तुर्तीपुर जा रही थी। मोलानी के समीप बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। सैनी के सौरई खुर्द का अंकित कुमार पुत्र राणा खत्री धाता जा रहा था। धमावां के समीप भैंस को बचाने में बाइक पलट गई। जिससे घायल हो गया।

वहीं रामआधीन का पूरा गांव निवासी गपुल (16) पुत्र स्व. मोतीलाल गुरुवार रात पड़ोसी बुधराम के साथ किसी काम से पश्चिमशरीरा बाजार गया था। लौटते वक्त अंधावां गांव के समीप अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और पुलिया से टकराते हुए बाइक समेत नहर में गिर गया। जबकि साथ रहा बुधराम छिटककर सड़क पर गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद गपुल का शव नहर से बाहर निकाला। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। घायल बुधराम को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गपुल की मौत के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं करारी कस्बा निवासी पवन (12) पुत्र रामसुख शुक्रवार सुबह घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें