फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भइया ने किया रोड शो, शैलेंद्र का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसत्ता पार्टी के शैलेंद्र ने किया नामांकन
विज्ञापन

गाजे-बाजे से कलक्ट्रेट तक पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी
जनसत्ता पार्टी के शैलेंद्र ने चार सेट में दाखिल किया पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जनसत्ता पार्टी के संस्थापक व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार के समर्थन में शुक्रवार को रोड शो किया। सिराथू रोड स्थित पार्टी कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ निकले कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां शैलेंद्र कुमार ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
जनसत्ता पार्टी ने जिले में तीन बार सपा से सांसद रहे शैलेंद्र कुमार को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को शैलेंद्र के नामांकन में शामिल होने के लिए पार्टी के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह कई गाड़ियों के काफिले से आए थे। पार्टी कार्यालय के समीप जनसभा करने के बाद सभी लोग वाहनों के काफिले से कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट से सौ मीटर दूरी पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। सिर्फ प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार, विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया, बाबागंज के विधायक विनोद सरोज, डॉ. केएन ओझा को अंदर जाने की इजाजत दी गई। शैलेंद्र ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

------
कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक
मंझनपुर। जनसत्ता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार को चार सेट में पर्चा दाखिल करना था। उनका कहना था कि साथ में 40 प्रस्तावक कलक्ट्रेट जाएंगे। इसे लेकर पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में राजा भइया के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए।
-------
स्थानीय नेताओं को नहीं मिली तरजीह
मंझनपुर। पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार के साथ नामांकन के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष माजिद अली अंदर नहीं जा सके। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता भइया लाल त्रिपाठी का कहना है कि बाद में जिलाध्यक्ष को कलक्ट्रेट के अंदर भेजा गया है। वह अन्य सेटों में प्रस्तावक थे।
----------
लखपति शैलेंद्र के पास करोड़ों की है जमीन व आवास
शेयर और बांड में शैलेंद्र व उसके घरवालों को नहीं रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जनसत्ता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार को जमीन और आवास से लगाव है। नकद और चल संपत्ति के नाम पर भले ही उनकी हैसियत लाखों में हो, लेकिन जमीन के मामले में उन्होंने करोड़ों रुपये निवेश कर रखा है। शैलेंद्र कुमार ने यह खुलासा अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में किया।
नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास एक लाख 75 हजार रुपये, पत्नी ऊषा के पास एक लाख 60 हजार, बेटी दीक्षा के पास 40 हजार और बेटे शारस्वत के पास 50 हजार है। इसके अलावा विभिन्न बैंक व एलआईसी, वाहन और शस्त्र, गहनों की खरीदारी भी उन्होंने की है। इस तरह उन्होंने खुद की चल संपति करीब 27 लाख 13 हजार 964 और पत्नी के पास 23 लाख 18 हजार 161 रुपये घोषित है। बेटी के पास एक लाख 68 हजार 874 व बेटे के पास दो लाख 56 हजार 367 रुपये हैं। कृषि और आवासीय भूखंड में शैलेंद्र कुमार ने सबसे ज्यादा निवेश किया है। शैलेंद्र के पास मौजूदा समय दो करोड़ 47 लाख की जमीन व आवासीय भवन हैं। जबकि पत्नी के पास 84 लाख के भवन व कृषि योग्य जमीन है। बेटे और बेटी के पास इस तरह की कोई संपत्ति नहीं है।
----
लाखों रुपये के कर्जदार हैं शैलेंद्र
मंझनपुर। जनसत्ता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार पर करीब 23 लाख 75 हजार 95 रुपये की देेनदारी भी है। जबकि उनकी पत्नी ऊषा पर आठ लाख 93 हजार 232 रुपये का कर्ज है। बेटे और बेटी पर किसी तरह का कर्ज नहीं है।
------
महंगी रिवाल्वर रखते हैं शैलेंद्र
मंझनपुर। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार अपनी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद है। इनके पास करीब तीन लाख 50 हजार रुपये का रिवाल्वर है। इसके अलावा 70 हजार की रायफल भी है। पत्नी और बच्चों के नाम कोई असलहा नहीं है।
विज्ञापन

------
शैलेंद्र का भी है आपराधिक इतिहास
मंझनपुर। जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार का आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ वर्ष 2010 में कुंडा कोतवाली में जानलेवा हमले, लूट, मारपीट समेत तमाम गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा सरायअकिल और हथिगवां कोतवाली में भी मामले दर्ज है। हालांकि सभी मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें