फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत स्कूली के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Sat, 16 Mar 2019 06:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मंझनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। देश की 17 वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर सिराथू विकास खंड के भड़ेसर ग्राम सभा में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत बच्चों ने ग्रामीणों से कहा कि सारे काम छोड़ दे और लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट दो।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर अमर उजाला ने भड़ेसर के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल के बच्चों के साथ गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल नन्हे-मुन्ने अपने बुजुर्गों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम सार्थक परिणाम लाएगी।

अक्सर लोग चुनाव में वोट नहीं डालने जाते। चुनाव के बाद परिणाम आने पर वह सही-गलत का आकलन कर पांच साल तक पछतावा करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह आने वाली छह मई को सारे काम छोड़कर पहले मतदान करें, इसके बाद वह कोई दूसरा काम करें। प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर राजकिशोर शुक्ला ने भी अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। कहा कि समाचार पत्र की मुहिम भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में काफी अहम होगी। अगर लोग अपने अधिकारों को समझ कर वोट करेंगे तो एक स्वच्छ और साफ सुधरी सरकार का गठन होगा। इस दौरान स्कूल की सहायक अध्यापक शिल्पा केसरवानी, शालिनी यादव, शिक्षामित्र शकुंतला देवी, रेखा देवी, डीएलएड के प्रशिक्षु रिशम सिंह, अंजली शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें