फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चलीं लाठियां, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पइंसा। क्षेत्र के बाले का पूरा गांव में बुधवार सुबह मामूली बात पर दो पक्षों में लाठियां चलीं। इससे एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बाले का पूरा निवासी नितिन बुधवार सुबह गांव स्थित तालाब में मछली मारने गया था। बताया जाता है कि इसी बीच उसका पड़ोसी सोहन भी वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जानकारी पर दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में नितिन व उसके भाई रोशन को चोट आई है। वहीं दूसरी तरफ से सोहन, उसका भाई सुनील व बीवी अनीता घायल हो गईं हैं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें