मंझनपुर। पहली अगस्त से पूरे महीने भर तक चलने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत इन दिनों प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। ग्राम प्रधानों के बाद गुरुवार को जिले भर के विकास खंडों में कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं रोजगार सेवकों को प्रशिक्षित किया गया। इसके लिए सभी ब्लॉकों में अलग-अलग जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया था।
कड़ा विकास खंड के नोडल अफसर जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सभी को प्रशिक्षित किया। इसके अलावा सभी विकास खंडों के पांच-पांच गांवों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई। डीपीआरओ ने बताया कि गुरुवार को सदर ब्लॉक के तियारा, कोतारी, गुलामीपुर, टेन शाह आलमाबाद एवं भरसवां, कड़ा के ननमई, केन, चक सैनी, गौसपुर नवावां, सिराथू के उदिहिन खुर्द, कोर्रों, करनपुर सौंरई, कोखराज, नेवादा के खिजिरपुर कैलई, रामपुर, बिरनेर, मोही उद्दीनपुर, चायल के उमरपुर नींवा, रसूलाबाद कोइलहा, शेखपुर, रसूलपुर, चरवा, गिरिया खालसा, मूरतगंज के मलाक भारत, महगांव, पट्टी परवेजाबाद, भीखमपुर तथा सरसवां के जाफरपुर महावां, पश्चिमशरीरा, कुम्हियावां, जमुनापुर एवं अलवारा गांव शामिल रहे। समेत पांच