फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमी ने दुराचार किया। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करारी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोसी युवक ने उसकी 19 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी जानकारी हुई तो दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगाई गई। बेटी का कहीं भी आना-जाना बंद कर दिया गया। इसके बावजूद मौका पाकर 26 अप्रैल को आरोपी उसकी बेटी को भगा ले गया। महाराष्ट्र ले जाकर उसने बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई भी की गई। किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटी पीड़िता ने पखवाड़े भर पहले घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद उसकी तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें