फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ मूरतगंज के खिलाफ ब्लॉक प्रमुख ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बीडीओ मूरतगंज के खिलाफ ब्लॉक प्रमुख ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम सभाओं में पीएम आवास, शौचालय के लाभार्थियों, कोटेदारों आदि से वसूली का आरोप लगाया है। जिले स्तर पर शिकायत के बाद बीडीओ पर शिकंजा नहीं कसा गया तो मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख मूरतगंज मो. सऊद ने सीएम को भेजे गए पत्र में बताया कि बीडीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को आखिरी किस्त व मजदूरी के रुपये दिलाने में 20 से तीस हजार रुपये की मांग की जा रही है। इलाके के कोटेदारों से प्रति माह पांच से दस हजार रुपये धमकाकर लिया जाता है। बताया कि अशरफपुर निवासी अरविंद कुमार मौर्या पीएम आवास लाभार्थी है। उसने 20 हजार रुपये बीडीओ को 26 जनवरी को दिया। इसके बावजूद आवास के दस हजार रुपये व मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। बड़ी गौहानी के कोटेदार रामचंद्र ने भी आरोप लगाया कि बीडीओ हर माह उससे पांच हजार रुपया धौंस दिखाकर लेती हैं।
कसिया पूरब निवासी शांती देवी ने स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत भैंस पालन के लिए आवेदन किया। बैंक से पत्रावली बीडीओ को भेजी गई तो बगैर पांच हजार रुपये लिए मंजूरी नहीं दिया। पीड़ितों ने शिकायत डीएम से की। कोई कार्रवाई बीडीओ के खिलाफ नहीं हो सकी है। ब्लॉक प्रमुख ने मूरतगंज बीडीओ द्वारा की जा रही वसूली की जांच उच्च स्तरीय टीम से कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। वहीं बीडीओ मूरतगंज श्वेता सिंह का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा गलत काम के लिए दबाव बनाया जाता है। नहीं करने पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। पूरा मामला डीएम के संज्ञान में है। लगाया गया आरोप जांच का विषय है। जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें