फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज इलाके में चोरों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। कोखराज इलाके में मंगलवार रात चोरों ने भरवारी कस्बे में दो घर से लाखों के जेवर और नगदी उड़ा दी। वहीं दो दुकानों से भी नकदी पार कर दी। एक घर में चोरी का प्रयास किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


भरवारी कस्बे में बस स्टॉप के पास रहने वाली कमलेश ग्लोवर पत्नी ओम प्रकाश रिटायर्ड शिक्षिका हैं। इनके तीन बेटे हैं। सभी बाहर रहते हैं। सोमवार को शिक्षिका भी बेटी के यहां इलाहाबाद चली गईं। मंगलवार रात सूने घर का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये व लगभग दो लाख रुपये के ही गहने समेत तकरीबन तीन लाख का माल समेट ले गए। सुबह पड़ोसियों ने टूटा हुआ ताला देखा तो दंग रह गए। वारदात की जानकारी शिक्षिका को दी गई। खबर मिलते ही वह भरवारी आ गईं। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका। रात को ही चोरों ने शिक्षिका के पड़ोसी विनोद केसरवानी पुत्र गणेश प्रसाद के घर में भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।

इसी तरह इलाके के अहिरारा गांव निवासी रुद्र प्रसाद किसानी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। इनकी बेटी अनुराधा की शादी 19 और बेटे प्रदीप की शादी 23 फरवरी को है। शादी के लिए उन्होंने गहनों के साथ नकदी का भी इंतजाम कर रखा था। दीवार फांदकर चोर घर से तकरीबन 2.70 लाख रुपये और करीब पांच तोला सोना और एक तोला चांदी के जेवर उठा ले गए। सिंघिया पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूरी पर सोहन कुशवाहा का घर है। इसी में उसने बीज की दुकान खोल रखी है। बगल में भाई राकेश की किराने की दुकान है। मंगलवार रात शटर तोड़कर चोर दुकान से करीब 15 हजार और राकेश की दुकान से पांच हजार रुपये उठा ले गए। वहीं एसपी का कहनाहै कि घटनाओं की जानकारी मिली है। कोखराज पुलिस को जल्द खुलासे का निर्देश दिया गया है। समय रहते खुलासा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी थानेदारों को अलर्ट रहने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें