फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाबा के 28 तालाबों में होगा मूर्ति विर्सजन

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा के 28 तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था और मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुटा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन द्वाबा के 28 तालाबों में कराए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने द्वाबा में गंगा और यमुना नदी पर मृर्ति विसर्जन को प्रबंधित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कड़ी हिदायत दी है कि दुर्गा प्रतिमाएं किसी भी कीमत पर गंगा-यमुना नदी पर विर्सजित न कराई जाए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि में गांव-गांव स्थापित की जाने वाली 760 दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन अब गंगा-युमना नदी में नहीं कराया जायेगा। मूर्ति विसर्जन के लिए द्वाबा में 28 तालाब चिह्नित किया गया है। जहां नवरात्रि समाप्ति के बाद आयोजक शंति पूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन करेंगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने सभी थानेदारों से शांति पूर्ण ढंग से त्योहारों पर शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी पर अमल का निर्देश दिया है। बताया कि मूर्ति विसर्जन सूखे तालाबों में कराया जाएगा। तालाबों को चिन्हित कराने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
इन थाना क्षेत्रों के तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन
मंझनपुर- गंभीरा तालाब, शमसाबाद डेंचा तालाब
करारी- बटबंधुरी, म्योहर
पश्चिमशरीरा- असाढ़ा, किशुनपुर पंप कैनाल की नहर
महेवाघाट- अलवारा झील के समीप
कौशाम्बी- जोगापुर, आमांकुआं
सरायअकिल- जोगीतारा तालाब, किलनहाई और ससुरखदेरी नदी कछार
पुरामुफ्ती- उजिहिनी पट्टी, खेडुआ तालाब, उजिहिनी, ससुर खदेरी नदी कछार
चरवा- ससुर खदेरी नदी का कछार में तीन जगह
कोखराज- गौरा, कसिया पूरब और चाकवन तालाब
सैनी- सिराथू तालाब वार्ड नं02, फसिया तालाब दारानगर, अलीपुर जीता, कथुआ तालाब
पइंसा- घटमापुर, अफजलपुरवारी तालाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें