फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने कुलपति का फूंका पुतला

Wed, 27 Sep 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्रों को निकाले जाने को लेकर कौशाम्बी के भरवारी कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने कस्बे में प्रदर्शन करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्व विद्यालय के कुलपति रतन लाल हांगलू ने विश्व विद्यालय से छात्र संघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, संयुक्त सचिव श्रवण जायसवाल, प्रकाशन मंत्री कवि विशाल नलिनी मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला आदि छात्रों को निष्कासित कर दिया गया था। जिनकी वापसी की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने भरवारी में एक जुट होकर प्रदर्शन करते हुए विश्व विद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए आयुष साहू ने कहा कि कुलपति ने दुर्भावना में आकर छात्रों का पक्ष सुने बिना एक तरफा कार्रवाई की है जो कि अलोकतांत्रिक और गैर कानूनी है।

गौरव साहू ने कहा कि कुलपति ने निकाले गए छात्रों को वापस नहीं लिया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा करेंगे। इस मौके पर अभिषेक कुशवाहा, हर्ष केसरवानी, अखिलेश, अवधेष, सोनू, जय प्रकाश, कुलदीप मिश्रा, रंजीत आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें