फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय से गायब मिले पांच शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गायब मिले पांच शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर तीन शिक्षकों से तलब किया स्पष्टीकरण
निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई, बेसिक शिक्षकों में हड़कंप
मंझनपुर (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को जूनियर व प्राथमिक छह स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गायब मिले पांच शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध कर दिया। इसके अलावा विद्यालय में गंदगी सहित अन्य खामियां पाए जाने पर तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी एमआर स्वामी शनिवार को विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर निकले। सबसे पहले वह बीआरसी मंझनपुर के महुवा खाड़ा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां तैनात सहायक अध्यापक सबा बेगम व शिवभवन बगैर किसी सूचना के गायब मिले और सुमन देवी देर से स्कूल पहुंचीं। बीएसए ने दोनों गायब शिक्षकों का वेतन रोकते हुए देर से पहुंची सुमन देवी से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सेहिया आमद करारी पहुंचे। यहां पर तैनात सहायक अध्यापक आशीष त्रिपाठी व गुलनाज फात्मा गायब रहे। दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया गया। यहीं के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिला। प्राथमिक विद्यालय कोड़र में भी निरीक्षण के दौरान स्थिति ठीक पाई गई। प्राथमिक विद्यालय भगौतापुर का निरीक्षण करते समय बीएसए को खामियों का अंबार मिला। वर्ष 2012-13 में निर्मित विद्यालय भवन अपूर्ण हालत में मिला। खिड़की, दरवाजे नहीं पाए गए तो छत टपकती मिली। विद्यालय में गेट तक नहीं लगा पाया गया। इससे नाराज बीएसए ने निर्माण प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राथमिक विद्यालय मलाक पचंभा तैनात प्रधानाध्यापक की शिकायत मिली कि वह 14 सितंबर से स्कूल नहीं आ रहे हैं। सहायक अध्यापकों से इसकी पुष्टि की गई तो आरोप सही पाए गए। इस पर प्रधानाध्यापक रामचंद्र का तीन दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीएसए की कार्रवाई से आरोपी शिक्षकों में हड़कंप है।
विज्ञापन




पशुओं के टीकाकरण का 21वां चरण शुरू
टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया रवाना
मंझनपुर (ब्यूरो)। शासन के निर्देश पर जिले में शनिवार को पशुओं में होने वाली बीमारी से बचाव के लिए 21वें टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलक्ट्रेट से की गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने महकमे के बहुउद्देशीय वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीवीओ ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए 26 टीमों को लगाया है।
विज्ञापन

बारिश के बाद पशुओं में होने वाली गंभीर बीमारी खुरपका, मुंहपका पर नियंत्रण करने के लिए शासन गंभीर है। इसके लिए अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश के क्रम में 21वें चरण के टीकाकरण अभियान शुरुआत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव धीर ने शनिवार को कराया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट से अभियान की शुरुआत विभाग की बहुउद्देशीय वैन को हरी झंडी दिखाते हुए की। इस मौके पर उन्होंने जिले के पशुपालकों से आवाहन किया है कि बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें