फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालकों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल संचालकों पर शिकंजा
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे चार स्कूल के प्रबंधकों पर मुकदमा
जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारियों ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
निजी स्कूल संचालकों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारियों ने सर्च आपरेशन चलाते हुए चार स्कूल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है।
दोआबा में बिना मान्यता गांव और कस्बों में संचालित निजी स्कूल संचालकों पर शामत आ गई थी। जुलाई आने से पहले कान्वेट का बोर्ड लगाकर शिक्षा के ठेकेदार बैठ जाते हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बेसिक शिक्षाधिकारी को बिना मान्यता संचालित निजी स्कू लों की जांच और कार्रवाई का निर्देश था। हाकिम का फरमान मिलते ही बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दी। मंगलवार को एबीएसए चायल रमेश चंद्र ने चरवा में संचालित सेंट जीनिएस प्राथमिक स्कूल की जांच की तो बिना मान्यता के संचालित होते पाया गया। स्कूल संचालक कृष्णचंद्र के खिलाफ चरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसी तरह नेवादा एबीएसए ने बेरुई गांव में चल रहे स्कूल के प्रबंधक अमर सिंह, मूरतगंज एबीएसए भरवारी में संचालित इंडिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गुड्डू सिंह और एबीएसए सिराथू नीरज श्रीवास्तव ने टीकरडीह गांव में चल रहे आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक मानसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बीएसए महराज स्वामी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षा माफियाओं के होश उड़े हुए है।
विज्ञापन




बीए, बीएससी में प्रवेश प्रारंभ
मूरतगंज (ब्यूरो)। विश्वनाथ पीजी डिग्री कालेज भीखपुर मूरतगंज में बीए, बीएससी, एमए और बीटीसी में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। कालेज के प्रधानाचार्य अखिलेश जायसवाल ने बताया कि सीटें सीमित हैं। छात्र/छात्राएं समय से कालेज पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं। तिथि समाप्त होने के बाद कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




कोटेदारों का धरना चायल में कल
मूरतगंज (ब्यूरो)। प्रदेश संघ के आह्वान को तीन अगस्त को कौशाम्बी के कोटेदार चायल तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने बताया कि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को देंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें