19 defeated Corona, got six new positives
- फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सोमवार को भी एक साथ 19 कोरोना मरीज ठीक हो गए। वहीं, केवल छह नए संक्रमित मिले हैं। तीन महीने में पहली बार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्सा सौ से कम हो गई।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1532 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 19 मरीज स्वस्थ हो गए। वहीं जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले छह नए लोग संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों में चायल के तीन, सिराथू, कड़ा और मंझनपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक मिले 1954 संक्रमितों में 1836 लोग ठीक हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 93.9 फीसदी पहुंच गया है। फिलहाल 94 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।