फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को जागरुक करने के लिए निकाली गई रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटरों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली
विज्ञापन

करारी नगर पंचायत प्रशासन के तत्वाधान में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत करारी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल टाउन एरिया के कर्मचारी व कस्बे के लोग लोगों को छह मई के दिन शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मी, सफाई कर्मचारी और कस्बे के लोगों ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। यह रैली कस्बे के अशोक नगर, इंद्रानगर, किंगनगर, नेता नगर मोहल्ले में होते हुए करारी इंटर कॉलेज तक गई। यहां पर गोष्ठी कर लोगों को आने वाली छह मई के दिन ज्यादा से ज्यादा की संख्या में मतदान करने के लिए कहा गया। ईओ ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पार कर चुके हर इंसान को मतदान करने का अधिकार है। ऐसे में सभी को मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना चाहिए। इस दौरान कमलेश नरायण मिश्र, खुर्शीद अहमद, सुएब, अतर सिंह, जानू मौर्या, महताब अंसारी, नंदलाल, फूलचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नं. 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें