फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से छह बेटियों संग यतीम बनकर भटक कर रफीकुन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से छह बेटियों संग यतीम बनकर भटक रही रफीकुन
विज्ञापन

सांसद व कमिश्नर के निर्देश के बाद भी नहीं मिला पट्टा
एक साल से अफसरों के यहां चक्कर काट रही है महिला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। आवास की जमीन पर दबंगों के कब्जा कर लेने के बाद समदा की रफीकुन अपनी छह बेटियों के साथ यतीमों की तरह अफसरों के यहां दस्तक दे रही है। सांसद विनोद सोनकर व कमिश्नर के निर्देश के बाद राजस्व अफसरों ने मौका मुआयना किया लेकिन आज तक न तो आवास मिला और न ही खेती के लिए जमीन।
विज्ञापन

सदर तहसील के समदा निवासी रफीकुन का पति मुख्तार अली मोमिन मजदूरी करता है। रफीकुन के पास खेती के लिए जमीन नहीं है। पिछले दिनों उसके आवास पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासन के अफसरों से किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। 19 जुलाई 2018 को कमिश्नर के आदेश के बाद नायब तहसीलदार व लेखपाल रफीकुन के घर पहुंचे और पट्टा देने के लिए पहचान पत्र, आय, जाति न निवास मांगा। इन सब के देने के बाद भी आज तक रफीकुन को न तो आवास मिला और न ही जमीन। मजबूरी व वह अपने बच्चों के साथ किराए के घर में रह रही है। शनिवार को रफीकुन ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को दिए प्रार्थना पत्र में आवास व जमीन दिलाए जाने की मांग किया। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें