फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने वकीलों से की बात, हड़ताल समाप्त करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासनिक न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने शुक्रवार को कचहरी का निरीक्षण कर हड़ताल पर रहे वकीलों से वार्ता की। अधिवक्ताओं से कहा कि वह हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटें।

प्रशासनिक न्यायमूर्ति सलिल कुमार को कांशीराम गेस्ट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। न्यायमूर्ति ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि मुकदमों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। कोर्ट परिसर की साफ-सफाई बेहतर रखी जाए। उन्होंने कोर्ट परिसर में बन रहे एडीआर सेंटर का निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं के साथ वार्ता में कहा कि वह लोग ईमानदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल किसी समस्या का हल नहीं है। काम पर लौटने की अपील की। इस मौके पर जिला जज महफूज अली, अपर जिला जज सीताराम बर्मा, अनुपम कुमार, दिनेश पाल यादव, कमलेश कुमार पाठक, प्रमोद कुमार, अभिषेक मिश्र, राजीव रंजन, सीजेएम रमेश चंद्र, एसीजेएम प्रकाश, प्रोटोकाल अधिकारी शशि द्विवेदी व कचहरी के अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें