फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस: सिर्फ पांच को मिला इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर। चायल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी प्रदीप गुप्ता ने जन समस्याएं सुनीं। अफसरों के सामने 105 लोगों ने शिकायत की, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

चायल तहसील में जिला स्तरीय तहसील दिवस मंगलवार को हुआ। अफसरों ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान 105 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिस पर पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, तालाब, चारागाह, पोखर पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया। सार्वजनिक भूमि से तत्काल कब्जा हटाए जाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, पीडी राकेश मिश्रा, एसडीएम चायल अनिल चतुर्वेदी सहित सारे जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें