मंझनपुर। नववर्ष के मौके पर मंगलवार को डायट प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम व शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद शैक्षिक विचार गोष्ठी में बारी-बारी से वक्ताओं ने अपने विचार रखे। डायट प्रवक्ता वीके सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। प्राथमिक शिक्षा देश का भविष्य सुधारने की रीढ़ मानी जाती है।
इनके अलावा बीडी मिश्र, संदीप त्रिपाठी, संजय, नरेंद्र कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में प्रशिक्षु अनंत प्रताप सिंह, अशोक, अनामिका कुशवाहा, डाली मिश्रा आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं, प्रवक्ता व प्रचार्य ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, अनंत प्रताप सिंह, अजीत, अंकित पटेल, मंजेश सिंह, लालमन भारतीया, श्रेया द्विवेदी, निकितिका यादव, ज्योति सिंह आदि प्रशिक्षु मौजूद रहे।
नए साल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन
म्योहर। नव वर्ष के मौके पर जिले भर के युवा ड्रिंक, डांस और डिनर पार्टी के साथ जशभन मनाते हैं। इससे इतर म्योहर गांव के युवाओं ने भक्तिमय माहौल में वर्ष के पहले दिन का स्वागत किया। म्योहर बाजार स्थित शिवमंदिर में भक्तों ने सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसके बाद लड्डू का प्रसाद वितरित कर लोगों को नववर्ष की बधाई दी। पाठ करने वाले युवाओं में अवधेश बलुआ, विनोद तिवारी, दुर्गा प्रसाद पंडा समेत दर्जनभर युवा शामिल रहे।