मोदी के जन्म दिन पर झाड़ू लगा राज्यमंत्री ने बांटे फल
मंझनपुर के गांधी नगर में मंत्री ने कहा कि प्रदेश का हो रहा है विकास
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय के गांधीनगर में रविवार को झाड़ू लगाया। इसके बाद जिला अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किया। मलिन बस्ती में झाड़ू लगाने के बाद मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश का विकास हो रहा है। पिछली सरकारों ने प्रदेश को काफी पीछे धकेल दिया था।
पीएम के जन्म दिन पर भाजपा ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह ने मलिन बस्ती गांधीनगर में पदाधिकारियों के साथ झाड़ू लगाया। साथ ही संदेश दिया कि जब नगर व गांव साफ-सुथरा रहेगा तो सोच भी अच्छी होगी। कहा कि सफाई से लोगों को समझौता नहीं करना चाहिए। स्वच्छता पर ध्यान दें। इससे बीमारी पर भी काबू पाया जा सकता है। वातावरण भी दूषित नहीं होगा। आगे कहा कि प्रदेश का विकास शुरू हो गया है। सीएम योगी ने तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। वादे के तहत सीएम ने किसानों का कर्ज माफ किया है। अब किसानों की आय दोगुना करने की प्रक्रिया शुरू है। इसका लाभ किसानों को मिलेगा। खाद, बीज आदि समय पर उपलब्ध कराने के सारे प्रयास हो रहे हैं। चायल विधायक संजय गुप्ता ने लोगों को भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रेम चौधरी, पुष्पा देवी, आद्या प्रसाद पांडेय, सूरज यादव, राहुल अग्रहरि, दीपचंद्र दिवाकर, अशोक केशरवानी, प्रतिभा कुशवाहा, अनीता त्रिपाठी, बृजेंद्र , कल्लू पंडा, शिवम केशरवानी, परमजीत आदि लोग रहे।
--------------------
मोदी के जन्म दिन पर आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा नेता आशीष केशरवानी ने मंझनपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। सुबह दस बजे से एक बजे तक चले शिविर में सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। चिकित्सक डॉ. शोएब अंसारी और संदीप कुमार की टीम ने सभी मरीजों का परीक्षण किया। इसके पहले भाजपा नेताओं ने पीएम का जन्म दिन मनाते हुए केक काटा। इस मौके पर संजय जायसवाल, उमेश कुमार, प्रेमचंद्र चौधरी, सुरेेंद्र मिश्र, सत्यम केशरवानी, चंद्रदत्त शुक्ल, दिनेश केशरवानी, पंकज शर्मा, विष्णु केशरवानी, रानू विश्वकर्मा, अरुण केशरवानी, अंकित केशरवानी, अमरेश कुमार, अखिलेश केशरवानी आदि लोग रहे।
-------------------------
फल बांटने अस्पताल पहुंचे विधायक भड़के
सदर विधायक लालबहादुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर कनैली व करारी अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करने गए थे। करारी पहुंचे तो वहां की अव्यवस्था देख वह भड़क गए। मरीजों के बेड पर चद्दर नहीं थे। दूसरे कमरे में देखा तो वहां दो एएनएम लेटी थीं। वहां चद्दर बिछा था। नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक ने दो मरीजों को बेड दिलाया। साथ ही स्टॉफ को हिदायत दी कि दोबारा इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में सीएमओ से बात करेंगे।