फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में आईं 1

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल । मंगलवार को चायल में आयोजित तहसील दिवस डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कुल 180 फरियादियों की शिकायतें दर्ज हो सकी। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण कराते हुए डीएम ने बाकी के लिए मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील मंझनपुर व सिराथू में एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय तहसील दिवस में जनसमस्याएं सुनने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी वीके मिश्र ठीक दस बजे पहुंचे। फरियाद सुनने से पहले डीएम ने मातहतों के साथ पिछले तहसील दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।

विभागाध्यक्षों को हिदायत दिया कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले बिन्दुओं में लापरवाही क्षम्य नहीं होने का अल्टीमेटम दिया। तहसील दिवस के दौरान रजिस्टर्ड हुई 180 शिकायतों में उन्होंने चार का मौके पर निस्तारण कराया। मौके पर मौजूद राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण के निस्तारण में वह संयुक्त रूप से टीम बनाकर जाएं। अंत में उन्होंने सार्वजनिक भूमि, चारागाह, तालाब एवं पोखरों से अतिक्रमण प्राथमिकता के आधार पर हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


तहसील दिवस में पहुंचे विधायक संजय गुप्ता ने बार एसोसिएशन के लिए आरओ सहित एक वाटर कूलर एवं सबमर्सिबल विधायक निधि से लगवाने को कहा। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव मांगा है। तहसील दिवस में सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, पीडी राजेश कुमार मिश्र, तहसीलदार चायल सहित तमाम विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। मंझनपुर तहसील दिवस में शिकायतों की सुनवाई एसडीएम लालजी मिश्र ने किया। यहां पर कुल 138 शिकायतें आई। पांच का मौके पर निस्तारण करते हुए एसडीएम ने बाकी के लिए मातहतों को निर्देशित किया।

तहसील दिवस में तहसीलदार अर्चना ओझा, सर्किल के सभी थानों के एसआई व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह सिराथू तहसील दिवस में नवागत एसडीएम शिवनारायन सिंह ने फरियाद सुनी। यहां पर कुल 140 शिकायतें आई। इनमें से एक का मौके पर एसडीएम ने निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए मातहतों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील दिवस में आईं 180 शिकायतें, चार निस्तारित
176 शिकायतों के निस्तारण के लिए मातहतों को निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें