Two tractor seas to transport illegal sand
- फोटो : KAUSHAMBI
कनैली (संवाद)। सरायअकिल कोतवाली के कनैली चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने शुक्रवार की रात कटैया घाट पर अवैध तरीके से डंप बालू लोड कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर को सीज किया। चौकी प्रभारी का कहना है कि ट्रैक्टर चालक के पास रवन्ना नहीं था। अवैध तरीके से भंडारण बालू का चोरी से परिवहन किया जा रहा था। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भी भेजी गई है। इससे पहले भी यहां अवैध परिवहन में ट्रैक्टर पकड़े जा चुके हैं।
तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार
करारी (संवाद)। स्थानीय कोतवाली के उपनिरीक्षक गौरव द्विवेदी ने शुक्रवार शाम रहीमपुर मोलानी तिराहे के समीप से एक युवक को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मंझनपुर कस्बे के चक नगर निवासी मो. अरशद पुत्र नूर आलम के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक अरशद चोर है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।