फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बंदी, व सीएमओ दफ्तर के कर्मचारी समेत 18 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
18 people tested corona positive including eight prisioner and d employee of CMO office - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। अस्थायी जिला जेल में बंदियों के बीच तेजी से संक्रमण फैल रहा है। रविवार को मिले 18 संक्रमितों में अस्थाई कारागार के आठ बंदी व सीएमओ दफ्तर के दो कर्मचारी और पीएचसी नेवादा के वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी का इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिंह्नित करने में जुट गई हैं। अच्दी बात ये रही कि 24 घंटे के भीतर नौ मरीज ठीक भी हो गए।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए संदिग्धों की जांच का सिलसिला लगातार जारी है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में 1431 संदिग्धों की जांच कराई गई है। इनमें से 926 का एंटीजेन टेस्ट हुआ। जबकि 505 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में नौ मरीज ठीक होने के साथ ही 18 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में आठ बंदी अस्थायी कारागार के व सीएमओ दफ्तर के दो कर्मचारी और पीएचसी नेवादा के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं। बता दें कि अस्थायी कारागार में शुक्रवार को भी 23 बंदी संक्रमित मिले थे।
अस्थायी कारागार में 60 फीसदी बंदियों से संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इनके अलावा सीएमओ दफ्तर में तैनात दो कर्मचारी व इनमें से एक का तीन वर्षीय बेटा भी संक्रमित मिला। मंझनपुर क्षेत्र में रहने वाले तीन अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सर्विलांश अधिडकारी के मुताबिक जिले में अब तक मिले 1592 संक्रमितों में 1405 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ ही यहां का रिकवरी रेट 88.2 फीसदी पहुंच गया है। फिलाहल 165 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें