पश्चिम शरीरा। पश्चिम शरीरा की दो बैंक शाखाओं के ग्राहकों माहभर से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बैंक से पर्याप्त धनराशि न मिलने और एटीएम के दगा देने से ग्राहक परेशान हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
पश्चिम शरीरा बाजार में एसबीआई व बीओबी की शाखाएं हैं। एसबीआई में करीब दस हजार व बीओबी में तकरीबन चार हजार लोगों ने ने खाता खोल रखा है। खाते में पैसा होने के बाद भी ग्राहकों को पर्याप्त धनराशि नहीं दी जाती। सिर्फ 20 हजार रुपये ही दिए जाते हैं। सबसे दयनीय हालत शादी वाले घरों में होती है। इसके अलावा कारोबार करने में धन की कमी आड़े आ रही है। बरैसा निवासी भरत सिंह ने एक भूमि खरीदी है। उसका बैनामा कराने के लिए इन्हें 24 हजार रुपये की जरूरत थी। शनिवार को वह एसबीआई पश्चिम शरीरा रुपये निकालने पहुंचे तो बैंक ने देने से इनकार कर दिया। अंतत: इन्हें भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए ब्याज पर रुपये लेने पड़े। इसके अलावा दोनो बैंक के एटीएम भी खाली चल रहे हैं।