सिराथू ब्लाक के अफजलपुरवारी गांव की बत्ती चार दिन से गुल है। बिजली आपूर्ति के दौरान गांव में लगा ट्रांसफार्मर अचानक धड़ाम हो गया। ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त गुस्सा है।
घटमापुर बिजली उपकेन्द्र के रूलर फीडर से जुडे अफजलपुर वारी गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। गांव के रहने वाले रामचंद्र, अरशद, कमलेश कुमार, सुनील कुमार आदि का कहना है कि 20 दिन तक गांव में जुगनू की तरह बल्ब टिमटिमा रहे थे। इसकी शिकायत उपकेन्द्र जाकर अफसरों और कर्मियों से की गई।
चार दिन पहले बिजली आपूर्ति के दौरान अचानक ट्रांसफार्मर धड़ाम हो गया। ट्रासफार्मर फुंकने से जहां लोग उमस भरी गर्मी में दिन-रात काटने को विवश है। वहीं गांव में पानी के लिए भी हाहाकार मचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक बदला नहीं जा सका है। ऐसे में लोगाें को गांव में लगे हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता है। इसे लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है।
अफजलपुरवारी गांव की बिजली गुल, अंधेरा
शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर, गुस्सा
हवा में उड़ा योगी सरकार का फरमान
योगी सरकार का फरमान बिजली विभाग के जिम्मेदारों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। गांव के फुंकने वाले ट्रांसफार्मर को चौबीस घंटे में बदलने का फरमान शासन ने दिया था। इसके बाद भी विभाग के अफसर शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है।