फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मरीज हुए स्वस्थ, छह नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले एक हफ्ते से कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त चल रही है। बृहस्पतिवार को दो हजार से ज्यादा संदिग्धों की कोविड जांच कराने के बाद भी सिर्फ छह लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

वहीं, पहले से संक्रमण की जद में रहे 17 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस वजह से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 168 हो गई है।
संक्रमण को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
अस्पतालों के साथ ही गांव-गांव शिविर लगाकर संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहली बार 2029 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से छह लोग पॉजिटिव निकले हैं।
वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहे 17 मरीज ठीक हो गए हैं। इसी के चलते जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 168 हो गई है। इनमें से 119 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित 49 मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

933 ने पहली व 944 ने ली टीके की दूसरी डोज
महामारी का कहर देख अब लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने लगे हैं। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 43 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए थे। शाम पांच बजे तक इन केंद्रों पर कुल 1877 लोग टीका लगवाने पहुंचे। इनमें से 933 को पहली और 944 दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें