फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के चार सिपाही समेत 13 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
13 found positive, including four soldiers of police line
विज्ञापन
पुलिस लाइन में संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को मिले 13 संक्रमितों में पुलिस लाइन के चार सिपाही शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1497 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 994 का एंटीजेन टेस्ट हुआ। जबकि, 503 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेजा गया।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 13 लोग पॉजिटिव निकले। इनमें पुलिस लाइन के चार सिपाही समेत मंझनपुर क्षेत्र के पांच, नेवादा के दो, चायल के तीन तथा मूरतगंज और सिराथू क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 15 मरीज ठीक भी हो गए हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक मिले 1829 संक्रमितों में 1661 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 91 फीसदी के आसपास टिका हुआ है। वहीं कोविड अस्पतालों में इलाज के दौरान अब तक 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 144 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें